रायपुर
देह व्यापार का भंडाफोड़, 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में की गई, जहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने पाईंटर को भेजा और सौदा तय होते ही टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश साहू, कृषाणु दास और एक महिला शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 4, 5, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है।रायपुर पुलिस की ये कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि शहर में स्पा और ब्यूटी सेंटर की आड़ में चल रहे इस अवैध धंधे पर सख्ती जरूरी है।




