रायपुर
ताश के पत्तों के विवाद में हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार.

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्थित बैरागी डेरा में ताश के पत्तों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा की उसके ही साथी अर्जुन बैरागी ने सिर पर सीमेंट का पोल फेंककर हत्या कर दी। आरोपी अर्जुन ने यह हमला अपने भाइयों डाडो और साहिल के साथ मिलकर किया। बताया जा रहा है कि 7-8 दिन पहले ताश खेलने के दौरान देवेन्द्र और अर्जुन में कहासुनी हुई थी।
24 जुलाई की रात दोनों फिर आमने-सामने आए, जिसके बाद घटना ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के कुछ घंटों बाद मुख्य आरोपी अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।




