बिलासपुर

ट्रैफ़िक व्यवस्था को दुरुस्त करने,सरकंडा थाना प्रभारी भी उतरे सड़क पर,थमाया नोटिस

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – शहर के भीतर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है.यातायात पुलिस भी ट्रैफ़िक कण्ट्रोल करने अलग अलग दिशा मे काम कर रही है.लेकिन यह नकाफी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अब थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र मे ट्रैफ़िक को नियंत्रिक करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये है.सरकंडा थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने टीम के साथ निकालकर अपने क्षेत्र का नियमित तौर पर भ्रमण किया,और ऐसे संस्थानों को नोटिस थमाया जिनके कारण नो पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़े हो रहे है.

Advertisement

 

Advertisement

संस्थानों को पार्किंग व्यवस्था बनाने दिये निर्देश:-सरकंडा थाना प्रभारी ने चंद्रा टीवीएस,गुप्ता डेयरी,विशाल मेगा मार्ट सहित कई संस्थानों को नोटिस थमाया है.और पार्किंग व्यवस्था बनाने निर्देश दिये है.दरअसल कई दुकान संचालक अपनी पार्किंग स्पेस का उपयोग समान रखने के लिए करते है,जिसके कारण आने वाले ग्राहक नो पार्किंग पर वाहन खड़ी कर देते है.इसके चालते सड़को पर जाम लगती है.

Related Articles

Back to top button