दो अंतरराज्यीय तस्करों से 284 किलो गांजा बरामद, पैकिंग देख पुलिस भी चकरा गईं.

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह) : बिलासपुर -ACCU की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 284 किलो गांजा जप्त किया है. मामले मे दो अतर्राज्जिय तस्करो को तोरवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर शहर पहुचे थे.एन्ड टू एन्ड कार्यवाही करने पुलिस इनका रिमांड लेगी. गांजा तस्करी मे उपयोग वाहन भी पुलिस ने जप्त कर लिया है. पुलिस की निगाहो से बचने गांजा को स्पेशल पैकेट मे पैक किया गया था.
मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गजेंद्र गोस्वामी और नयन कुमार मध्य प्रदेश का रहने वाला है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा के रास्ते यह गांजा लेकर शहर आए हुए थे. पुलिस अभी दोनों आरोपियों की रिमांड लगी, वही मामले में एन्ड टू एन्ड कार्रवाई कर मुख्य सरगना तक पहुंचेगी, वहीं आरोपियों की फाइनेंसियल इन्वेस्टिगेशन कर संपत्ति की भी जानकारी पुलिस लगाएगी. पकड़े गए दोनों अंतरराज्यीय गांजा तस्करों से पुलिस घटना में प्रयुक्त प्रयुत अर्टिगा कार जप्त किया है.




