बिलासपुर

पूर्व सीएम के करीबी केके श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, दोस्त से की दगाबाजी

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी के के श्रीवास्तव के खिलाफ 8 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। केके ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बिल्डर का काम शुरू किया। लेकिन दोस्त की मौत के बाद बिजनेस से जुड़े लाभ के पैसे परिवार को नहीं देने का आरोप है।

Advertisement

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी के के श्रीवास्तव ने नर्मदा नगर के पास पार्टनरशिप में अमलताश कॉलोनी का निर्माण का कार्य शुरू किया। इसमें पार्टनर राजेश यादव की मौत के बाद परिजनों को लगाए गए रकम के आधार पर लाभ और रकम देने का वादा किया। इसके बाद केके श्रीवास्तव ने लाभ की रकम का 8 करोड़ रुपए हड़प कर धोखाधड़ी की।नर्मदा नगर इलाके में अमलताश कॉलोनी की रहने वाली रत्ना यादव ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराया है,पुलिस ने रायपुर केंद्रीय जेल मे बंद आरोपी के के श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

 

अमलताश कॉलोनी में 2020-21 में के.के. श्रीवास्तव ने जमीन बेचकर 8 करोड़ रूप अर्जित किया। लेकिन उसने लाभ की रकम में से स्व. राजेश यादव के आश्रितों को कोई रकम नहीं दिया। कॉलोनी के बंधक भूखंड की रकम करीब 1 करोड़ रु भी उन्हें नहीं दी।

Related Articles

Back to top button