छत्तीसगढ़
चैतन्य बघेल 5 दिन की ईडी रिमांड पर….

रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की रिमांड मिल गई है।चैतन्य बघेल को ईडी ने रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने ईडी को 22 जुलाई शाम 4 बजे तक की रिमांड दी है। पूछताछ के दौरान चैतन्य बघेल CCTV निगरानी में रहेंगे। ईडी को पूछताछ की अनुमति सिर्फ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही दी गई है।
अब ईडी को 22 जुलाई की शाम 4 बजे तक चैतन्य बघेल को दोबारा कोर्ट में पेश करना होगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि ईडी की पूछताछ में और क्या अहम खुलासे होते हैं।




