बिलासपुर

बिलासपुर में डायल-112 बनी जीवनदायिनी, महिला ने पुलिस वाहन में दिया बच्चे को जन्म

बिलासपुर के थाना कोनी क्षेत्र में डायल-112 की तत्परता एक बार फिर जीवनदायिनी साबित हुई। सेंदरी बस स्टैंड के पास प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला को जब अस्पताल पहुंचाने का कोई साधन नहीं मिला, तो परिजनों ने डायल-112 को कॉल किया।

Advertisement

सूचना मिलते ही कोनी ईगल-1 वाहन मौके पर पहुंचा और महिला को अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में पीड़ा बढ़ने पर वाहन को रोकना पड़ा। आरक्षक जितेन्द्र यादव और चालक गौकरण साहू ने तुरंत वाहन में प्रसव के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई, और परिजनों की मदद से महिला ने वाहन में ही बच्चे को जन्म दिया।जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें आगे के उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

जून माह में डायल-112 को प्रसव से जुड़े कुल 305 इवेंट मिले, जिनमें से दो मामलों में रास्ते में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम की पीठ थपथपाई और उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की।बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक डायल-112 पर कॉल करें। पुलिस हर पल सहायता के लिए तत्पर है।

Related Articles

Back to top button