बिलासपुर

इंस्टाग्राम :- कार मे अग़वा कर मारपीट का वीडियो वायरल से फैली सनसनी, तत्काल हरकत मे आयी पुलिस नें की कार्यवाही

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – इंस्टाग्राम पर मारपीट का वीडियो वायरल होते ही सिविल लाइन पुलिस ने इसे संज्ञान में लेते हुए आरोपी अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

Advertisement

दरअसल सोमवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग और अनुराग ठाकुर द्वारा तनय अग्रवाल को कार में बिठाकर उससे गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। लाइव वीडियो आने पर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

परिजनों द्वारा आपस में समझौता कर लेने पर पुलिस ने कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की, लेकिन अनुराग ठाकुर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button