जशपुर

‘ऑपरेशन शंखनाद’ : गौ-हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, 49 किलो गौमांस बरामद….

जशपुर जिले के तपकरा क्षेत्र में जशपुर पुलिस को “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत बड़ी सफलता मिली है। जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गौ-हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी सुधीर कुजूर और वीरसिंह कुजूर ने एक घर में बैल का वध कर उसके मांस को भक्षण और विक्रय के उद्देश्य से तैयार कर रखा था।

Advertisement

पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 49 किलोग्राम गौ-मांस, लोहे का औजार, टंगिया और तराजू-बांट समेत अन्य सामान जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है, जिसमें एक ने बताया कि उसने अपने ही पालतू बैल का वध कर मांस को बेचने और खाने की तैयारी की थी। ग्राहक वीरसिंह कुजूर से भी 2 किलो गौ-मांस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

इस मामले में चौकी करडेगा, थाना तपकरा में पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की विभिन्न धाराओं और क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश सघनता से की जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि “जागरूक ग्रामीणों की सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो पाई है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।” पुलिस टीम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Related Articles

Back to top button