रायपुर

55 के चंद्रमा ने बार-बार लूटी अस्मत, नौकरी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो

रायपुर में एक युवती से फर्जी नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की, खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताया और युवती को नौकरी लगाने का लालच देकर रायपुर बुलाया। एक सुनसान मकान में उसे जूस पिलाया, जिसके बाद युवती बेसुध हो गयी फिर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।

Advertisement

इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को बार-बार रायपुर बुलाता रहा और कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण करता रहा।पीड़िता की शिकायत पर DD नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button