देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार….

रायपुर – पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम सड्डू प्रतिक्षालय के पास की गई।दरअसल, रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक देशी कट्टा लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और धरसींवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।
आरोपी की पहचान मुकेश नायक के रूप में हुई है, जो बलौदा बाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के शंकर नगर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।जब उससे हथियार रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका और टीम को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।धरसींवा थाने में उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 333/25 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेन्द्र दीवान, निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि फूलचंद भगत, प्रआर मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, आरक्षक महिपाल सिंह ठाकुर, किसलय मिश्रा, विकास शर्मा और पीलेश कुमार की अहम भूमिका रही।रायपुर पुलिस की इस तत्परता से एक बार फिर साफ हो गया है कि अवैध हथियारों के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी है।




