रायपुर

नाबालिग से शादी के बाद बवाल, ससुर ने की एयरगन से फायरिंग, 3 गिरफ्तार

रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां एक नाबालिग लड़की से शादी के बाद घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि युवती के ससुर ने ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला किसी मामूली हथियार से नहीं बल्कि एयरगन से किया गया।

Advertisement

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी किशोर गाइन ने एक नाबालिग लड़की को भगाकर उससे शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद के बीच किशोर के पिता कन्हाई गाइन ने नाबालिग पर एयरगन से गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गई।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर गाइन, उसके पिता कन्हाई गाइन और उसके दोस्त विक्की उर्फ समर को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी राजा अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर लिया है। कन्हाई गाइन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

टिकरापारा थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में रेप, पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Back to top button