रायपुर
गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार….

राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुरुज निर्मलकर के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पति ने परिजनों को झूठी कहानी सुनाई कि पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया।
लेकिन मृतका के पिता को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी ने निजी विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार कर लिया। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।




