
राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित ऐश्वर्या एम्पायर में शनिवार को एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें लड़की को बिल्डिंग में प्रवेश करते और कुछ देर बाद छत से गिरते हुए देखा जा सकता है।
फुटेज में लड़की अकेले बिल्डिंग के अंदर जाती हुई नजर आ रही है। कुछ देर बाद, कैमरे में उसे ऊपरी मंजिल से गिरते हुए कैद किया गया।
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई दुर्घटना।




