छत्तीसगढ़

जैजैपुर तहसीलदार नन्द किशोर सिन्हा पर ड्राइवर के अकाउंट मे रिश्वत लेने का आरोप विडिओ वायरल,खुलासे के बाद शिकायतकर्ता को ही भेज दिया जेल

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : सक्ति जिले के जैजैपुर तहसील मे पदस्थ तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा ने बटवारा नामा के प्रकरण में दिलीप कुमार चंद्रा से 20 हजार रुपये की मांग की,शिकायतकर्ता दिलीप कुमार चंद्रा ने जब नगद रकम पास मे नहीं होने की बात कही तों तहसीलदार महोदय मे अपने ड्राइवर दुर्गेश सीदार के गूगल पे पर पहले 15000 हजार फिर 5000 हजार रुपये रिश्वत ली, जब दोबारा ₹20000 की रिश्वत की मांग की गई प्रार्थी दिलीप कुमार चंद्रा ने इसका विडिओ बना लिया ,बाद मे इसकी जानकारी लगने पर इससे तहसीलदार महोदय भड़क गए. ऑनलाइन रिश्वत लेने के इस मामले की शिकायत पीड़ित दिलीप चंद्रा ने कलेक्टर एसपी सहित उच्च अधिकारियों से की है.

Advertisement

यह है पूरा मामला :- पुष्पराज चंद्रा ने वर्ष 2024 मे जैजैपुर तहसील कार्यालय में संपत्ति बंटवारे को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया. इस प्रकरण में दिलीप कुमार चंद्रा सहित अन्य को नोटिस जारी किया गया. दिलीप कुमार चंद्रा ने बताया कि उक्त संपत्ति उसकी पैतृक संपत्ति है, जिसका कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर पुष्पराज चंद्र अपने आप को वारिस बता रहा है . तहसीलदार के द्वारा पुष्पराज चंद्र से संबंधित जमीन का वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का है,तों वह प्रस्तुत नहीं कर पाया. लेकिन तहसीलदार महोदय को दिलीप कुमार चंद्रा को परेशान करने कारण मिल गया. पीड़ित दिलीप कुमार चंद्रा ने बताया की जैजैपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार नंदकुमार सिन्हा ने उससे मामले के निपटारे के लिए ₹20000 की रिश्वत की मांग की, नगद नहीं होने पर तहसीलदार ने उक्त रिश्वत की रकम को अपने निजी ड्राइवर दुर्गेश सिदार के खाते में ट्रांसफर करवा लिया. मामले का उजागर तब हुआ जब 15 मई को तहसीलदार ने दोबारा ₹20000 नगद अपने शासकीय आवास मे ड्राइवर के माध्यम से लिया जिसका शिकायतकर्ता ने विडिओ बना लिया. प्रार्थी दिलीप कुमार चंद्रा ने जब इसका विरोध किया तब तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा की सारी करतूत सामने आ गई.

शिकायतकर्ता दिलीप कुमार चंद्रा

बुरे फंसे तहसीलदार, प्रार्थी को भिजवा दिया जेल :- ₹20000 ऑनलाइन रिश्वत देने के बाद, जब दोबारा ₹20000 नगद लिया, तब बात बिगड़ गई, पीड़ित दिलीप कुमार चंद्रा ने तहसीलदार का वीडियो बना लिया, जिससे नाराज तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दिलीप कुमार चंद्रा को शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की बात कहते हुए उसे जेल भिजवा दिया.

जैजैपुर तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा

अपने शासकीय आवास में तहसीलदार ने बुलाकर ली रिश्वत:- शिकायतकर्ता दिलीप कुमार चंद्रा ने बताया कि तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा ने अपने शासकीय आवास में उसे बुलाकर रिश्वत की मांग की थी, वीडियो में तहसीलदार के द्वारा सेवा शुल्क की बात कही जा रही है.जिसका उसने मौके का वीडियो भी बनाया है. रिश्वत की रकम ऑनलाइन के बाद जब नगद लेने के मामले का जब भंडाफोड़ हुआ, तो तहसीलदार के ड्राइवर दुर्गेश सिदार ने राशि दिलीप कुमार चंद्रा के खाते में ट्रांसफर कर दी.

तहसीलदार के ड्राइवर के खाते मे, ली गयी रिश्वत

कलेक्टर ने बैठाई जाँच,तहसीलदार मिला शो कॉज नोटिस:- ड्राइवर के खाते में पैसा लिए जाने के मामले को सक्ति कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है, मामले में तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा को शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

Related Articles

Back to top button