जांजगीर-चाम्पा

मवेशियों की तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी, 7 गाय-बैलों के साथ वाहन जब्त.

जांजगीर-चांपा जिले में मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है, थाना शिवरीनारायण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए 7 नग गाय-बैलों से भरे एक पिकअप वाहन को बरामद किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिनके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement

पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय कुमार जांगड़े, उम्र 31 वर्ष, निवासी केरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई।

गौरतलब है कि थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दुरपा मोड़ के पास संदिग्ध वाहन को रोका और गहन जांच के बाद मवेशियों की तस्करी का यह मामला उजागर किया।

 

Related Articles

Back to top button