बिलासपुर

कांग्रेस पार्षद अमित ने बुजुर्ग दादी को जान से मारने की धमकी देकर गला दबाया, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

बिलासपुर – मेरी जमीन जायजाद को क्यों बेच दिए पूछने पर 70 साल की बुजूर्ग दादी को कांग्रेस पार्षद ने गला दबाकर धक्का देकर गिरा दिया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Advertisement

सकरी टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि कुदुदण्ड चांदनी चौक निवासी राजकुमार भारते पति स्व. सदासी भारते 70 साल ने रिपोर्ट लिखाई। उनके स्व. पति की पैतृक संपत्ति ग्राम दलदलिहापारा सकरी में है जिसमें बेटा बहू पोता पोती रहते है। एक सप्ताह पूर्व वह अपने नाती नंद कुमार भारते के साथ ग्राम दलदलिहापारा गई थी। उन्होने अपने पोता कांग्रेस पार्षद अमित भारते से पूछी मेरे जमीन जायजाद को क्यों बेच दिए हो। इस पर उसने उनका गला दबाकर धक्का देकर गिरा दिया और गाली गलौज करने लगा। कहने लगा सभी जमीन को बेचदूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। उनके नाती नंदकुमार भारते को गाली गलौज किया और उनकी पोती सीमा जोशी के पर्ची को रख लिया है।

Advertisement

रिपोर्ट करने पर नहीं छोड़ने की धमकी दिया है। उसके डर से वह रिपोर्ट लिखाने थाने नहीं आई थी। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर पार्षद अमित भारते के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

 

 

Related Articles

Back to top button