छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: कई जिलों में यलो और ऑरेंज चेतावनी.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में Orange और Yellow Alert लागू किया गया है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका बीकानेर, बनस्थली, शिवपुरी, सीधी, चाईबासा, दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। दक्षिण झारखंड पर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात 5.8 किमी ऊँचाई तक सक्रिय है। एक अन्य द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ होकर बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है।

Advertisement

03 जुलाई का पूर्वानुमान

अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें। उत्तर छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग के दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा की प्रबल संभावना। एक-दो स्थानों पर अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी।

बहुत भारी वर्षा संभावित जिले में कोरिया,महेंद्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर,रायगढ़,सक्ति,सारंगढ़-बिलाईगढ़,कोरबा,जांजगीर-चांपा
यलो अलर्ट में भारी वर्षा/वज्रपात संभावित जिलों में सरगुजा, जशपुर, सुरजपुर, बलरामपुर,बिलासपुर, मुंगेली, गोरेला-पेण्ड्र-मरवाही,गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर शामिल है।

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन बरसात से सराबोर रहने वाले हैं। जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, वहां के नागरिकों से निवेदन है कि घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। यात्री, किसान, और छात्र विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button