छत्तीसगढ़

राज्य पुलिस सेवा के इन अधिकारियों की हुई पदोन्नति

छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य के 36 पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवेश श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति देने का आदेश जारी कर दिया है।विभागीय चयन समिति की बैठक के बाद सूची तैयार की गई, जिसके आधार पर इन अधिकारियों को 37400–67000 ग्रेड वेतन 8700 (लेवल-15) में पदोन्नत किया गया है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को यह वेतनमान 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।

Advertisement

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पदोन्नति के बाद बनाई गई वरिष्ठता सूची के आधार पर ही भावी नियुक्तियाँ और पदसमायोजन किए जाएंगे। साथ ही, आगामी वर्षों में समान पदों की उपलब्धता के आधार पर ही नियमित नियुक्ति की जाएगी।

Advertisement

अंत में, गृह विभाग ने नियुक्त अधिकारियों को उनकी सेवाओं के प्रति संतोष जताते हुए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button