छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के असर से 30 जून को प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

Advertisement

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।यह सिस्टम 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैले चक्रवातीय परिसंचरण के साथ धीरे-धीरे उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement

मानसून द्रोणिका फिलहाल फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया, पुरुलिया से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। साथ ही एक और चक्रीय चक्रवाती द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।

30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका है।

बिलासपुर शहर में कल आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है।

लोगों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान बिना आवश्यक काम के घर से बाहर न निकलें, बिजली चमकते समय सुरक्षित जगहों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी मौसम अलर्ट का पालन करें।

Related Articles

Back to top button