छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर….

Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने 10 माओवादियों को मार गिराया है। मौके से तीन ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।

Advertisement

सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि जवान अभी भी जंगल में डटे हुए हैं, और वहां रुक-रुककर फायरिंग जारी है। जवानों के वापस लौटने के बाद और अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button