बिलासपुर

राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा में बिलासपुर की आर्या देशपांडे ने जीता स्वर्ण, अनुष्का को मिला रजत पदक

बिलासपुर – उत्तराखंड के हरिद्वार में 23 से 25 जून तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से बिलासपुर के गजानन ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य व शहर का नाम रोशन किया।

Advertisement

प्रतियोगिता के 46 कि.ग्रा. जूनियर बालिका वर्ग में आर्या देशपांडे ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड, बिहार व उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में आर्या ने मेज़बान उत्तराखंड की खिलाड़ी को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Advertisement

वहीं, -47 कि.ग्रा. सब-जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का चौकसे ने तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और बिहार की खिलाड़ियों को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में कड़ी टक्कर के बावजूद मामूली अंतर से हार गईं और रजत पदक जीतकर शहर को गौरवान्वित किया।

इसके अलावा अविका अग्रवाल, अवनी चौकसे व आर्यन साहू ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच श्रुति देशपांडे व वेद प्रकाश जायसवाल ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आर्या देशपांडे का सपना – अंतरराष्ट्रीय पदक जीतना
पिछले 11 वर्षों से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही आर्या ने मात्र 6 वर्ष की उम्र में अपनी मां व कोच श्रुति देशपांडे से प्रेरणा लेकर खेल की शुरुआत की थी। अब तक वह राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर 20 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। आर्या का सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते।

आर्या ने कहा:
“मैं यह पदक अपनी मां, परिवार, कोच व उन सभी को समर्पित करती हूं जिन्होंने मेरे सफर में साथ दिया। अब मेरा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम रोशन करना है। इसके लिए मैं कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ूंगी।”

Related Articles

Back to top button