जशपुर

“ऑपरेशन शंखनाद” बना गौ तस्करों का काल! पुलिस ने फिर छुड़ाए 8 गौवंश, अब तक 1000 से ज्यादा गौवंशो को किया गया रेस्क्यू

जशपुर जिले में एक बार फिर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’ बना तस्करों के लिए काल। चौकी मनोरा क्षेत्र में 08 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है। अब तक इस अभियान के तहत 1000 से अधिक गौवंशों को बचाया जा चुका है।

Advertisement

मामला जशपुर जिले के चौकी मनोरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ी पटकोना का, जहाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गौवंशों को बेरहमी से पीटते हुए जंगल के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां दो लोग 8 गौवंशों को हांकते हुए दिखाई दिए।पुलिस को देखते ही आरोपी गौवंशों को छोड़कर जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने सभी गौवंशों को सुरक्षित बरामद कर पशु चिकित्सक से जांच करवाई।पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 126 तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी मनोरा उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पुरैना, प्रधान आरक्षक एडवर्ड जेम्स तिर्की, प्रीतम टोप्पो सहित अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

 

Related Articles

Back to top button