देश

इंडिगो के बाद स्पाइसजेट के विमान में भी तकनीकी खराबी

हैदराबाद से तिरुपति जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को तकनीकी समस्या के चलते वापस लौटना पड़ा। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से बताया गया कि हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट एसजी 2696 फ्लाइट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के कारण इसे वापस लौटना पड़ा और आरजीआई एयरपोर्ट पर विमान सुरक्षित लैंड हुआ। इससे पहले इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी सामने आई थी। इंडिगो का विमान दिल्ली से लेह जा रहा था, जिसमें तकनीकी खराबी आने के बाद उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर दोबारा लैंड कराया गया।

Advertisement

इस स्पाइसजेट की तरफ से बताया गया कि प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हुई है। बैगेज डोर लाइट रुक-रुककर जल रही थी। ऐसे में पायलट ने एहतियातन हैदराबाद लौटने का फैसला किया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनको तिरुपति ले जाने के लिए दूसरे प्लेन की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

स्पाइसजेट की तरफ से कहा गया “19 जून, 2025 को हैदराबाद-तिरुपति फ्लाइट संचालित करने वाले स्पाइसजेट क्यू 400 विमान में टेक-ऑफ के बाद एएफटी बैगेज डोर लाइट में रुक-रुक कर रोशनी आई। पूरे समय केबिन में दबाव सामान्य रहा। एहतियात के तौर पर, पायलटों ने हैदराबाद लौटने का फैसला किया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया। विमान ने आपातकालीन लैंडिंग नहीं की। तिरुपति की आगे की यात्रा संचालित करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button