रायपुर
386 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश

रायपुर – पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 386 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। ये कार्रवाई लंबे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जगह पर भेजने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन का मानना है कि इससे थानों में कार्यकुशलता और पारदर्शिता बढ़ेगी।













