रायपुर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, MP से तस्करी कर लाई गई 105 लीटर विदेशी शराब जब्त

रायपुर के दलदल सिवनी स्थित हर्ष प्राइड में आबकारी विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान विभाग ने आरोपी संजय दासवानी को गिरफ्तार किया और उसके पास से कुल 105 लीटर विदेशी मदिरा जब्त की। जब्त शराब में रेड लेबल, हंड्रेड पाइपर, ब्लैक एंड वाइट, रॉयल स्टेग, रॉयल चैलेंज, ब्लेंडर प्राइड जैसे नामी ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा 90 केन किंगफिशर बियर भी बरामद की गई।

Advertisement

जब्त शराब की कुल कीमत 1 लाख 59 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आबकारी विभाग तस्करी के नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटा है।

Related Articles

Back to top button