छत्तीसगढ़
BREAKING : गर्मी के चलते स्कूलों के समय में हुआ बदलाव…..

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2025-26 के तहत शासकीय, अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूल 16 जून से शुरू हो चुके हैं। लेकिन राज्य में पड़ रही तीव्र गर्मी को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है।
अब 17 जून से 21 जून 2025 तक सभी स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगी।
यह निर्णय सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
वहीं, 23 जून से स्कूलों का संचालन पूर्व निर्धारित समय अनुसार सामान्य रूप से किया जाएगा।
शासन ने विद्यालयों से इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।




