छत्तीसगढ़

बारात से लौट रहा पिकअप पलटा, 2 की मौत, 5 घायल…..

Advertisement

महासमुंद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ओडिशा से बारात लेकर लौट रहा एक पिकअप वाहन टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

यह हादसा बीती रात नरतोरा के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तुमगांव ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पिकअप में लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे। हादसे के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि यह बारात महासमुंद जिले के बरभाठा पटेवा से ओडिशा गई थी और लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button