बिलासपुर

तालाब में जेसीबी से हो रहा मिट्टी का उत्खनन, अवैध पर प्रशासन की कार्यवाही का इंतज़ार

(भूपेंद्र सिंह राठौर/राजा खान) : बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक से बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत चिचिरदा के बरछा तालाब में दिनदहाड़े जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। तालाब की मेड को तोड़कर खुलेआम खनन कार्य जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Advertisement

तखतपुर क्षेत्र के चिचिरदा गांव मे बरछा तालाब वर्षों पुराना जलस्रोत है, जो न केवल ग्रामीणों के लिए सिंचाई का सहारा है, बल्कि जलस्तर बनाए रखने में भी इसकी अहम भूमिका है। कुछ दिन हुए तालाब की मेड तोड़कर जेसीबी से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से हो रहा है और प्रशासन जानबूझकर आंख मूंदे बैठा है। तालाब की खुदाई से न केवल जल संरक्षण पर संकट मंडरा रहा है, बल्कि आने वाले समय में किसानों को पानी की किल्लत का सामना भी करना पड़ सकता है।

Advertisement

क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इस अवैध उत्खनन के खिलाफ आवाज उठाई है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ग्रामवासियों का कहना है कि तालाब उनकी जीवन रेखा है, इसे बर्बाद होता देखना दुखद है। प्रशासन से निवेदन मे कहा है दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। फिलहाल इस मामले में स्थानीय प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button