रायगढ़

मरीन ड्राइव परियोजना: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

रायगढ़ शहर के जेल पारा और प्रगति नगर में मरीन ड्राइव परियोजना को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को शुरू की गई कार्रवाई शनिवार को और भड़क गई, जब निगम की टीम भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ सैकड़ों घरों को तोड़ने पहुंची।

Advertisement

नगर निगम ने परियोजना के लिए 100 से अधिक घरों को अवैध घोषित कर नोटिस जारी किया था। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात कलेक्टर बंगले का घेराव किया, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। शनिवार तड़के हुई कार्रवाई में अब तक तीन दर्जन से अधिक मकानों को गिरा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं। प्रदर्शनकारी स्थानीय लोग प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं।

Advertisement

प्रशासन का तर्क है कि यह परियोजना केलो नदी किनारे सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए जरूरी है, जबकि प्रभावित परिवार इसे जबरन उजाड़ी की कार्रवाई बता रहे हैं। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल मुस्तैद हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button