छत्तीसगढ़

IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल….

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नक्सलियों की कायराना हरकत में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए हैं।

Advertisement

सुकमा के कोन्टा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब वो 10 जून के भारत बंद को लेकर क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे थे।

Advertisement

विस्फोट इतना भीषण था कि कोन्टा टीआई सोनम ग्वाला और एसडीओपी समेत कई अन्य जवान भी घायल हो गए। सभी को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट है और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button