छत्तीसगढ़
नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
सुकमा जिले के कोंटा में हुए नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी शहादत को नमन किया है। हमले में अन्य जवानों के घायल होने की भी खबर है।
मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली बौखलाहट में इस तरह की कायराना हरकतें कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही छत्तीसगढ़ से उनका सफाया कर दिया जाएगा।




