छत्तीसगढ़

राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुँचे अमर अग्रवाल, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज…!

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा कैबिनेट विस्तार को लेकर है। इसी बीच पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अमर अग्रवाल के राजभवन पहुंचने से सियासी हलचल और तेज हो गई है।

Advertisement

 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, अमर अग्रवाल को राजभवन से फोन आया था, जिसके बाद वे राज्यपाल रामेन डेका से मिलने पहुंचे। हालांकि, उनकी इस मुलाकात को कैबिनेट विस्तार की अटकलों से जोड़ा जा रहा है। लेकिन खुद अमर अग्रवाल का कहना है कि यह मुलाकात कोई अचानक नहीं थी, बल्कि 10 दिन पहले ही तय हो चुकी थी।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मंत्रिमंडल विस्तार की हरी झंडी पहले ही मिल चुकी है। शनिवार शाम CM ने भी राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल होंगे। वहीं, मौजूदा मंत्रियों की कुर्सी पर कोई संकट नहीं है, केवल विभागों के बंटवारे में मामूली फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button