देश
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब का पीएम ने किया उद्घाटन, लहराया तिरंगा

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब का उद्धाटन किया। उन्होंने चिनाब ब्रिज का जायजा भी लिया और इसको बनाने वाले कामगारों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने इसी ट्रैक पर बने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण किया।
ये देश का पहला ऐसे रेलवे ब्रिज है जो केबल स्टेड तकनीक पर बना है। यह ऐतिहासिक पुल न सिर्फ कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा। पीएम आज जम्मू-कश्मीर में 46 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन कर रहे हैं। वह कटरा से श्रीनगर के लिए शुरू होने जा रही वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन के जरिये जम्मू से श्रीनगर का रास्ता केवल 3 घंटे का रह जाएगा।




