बिलासपुर

डिप्टी रेंजर से मारपीट, कुल्हाड़ी से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे और वनकर्मियों पर तस्करों ने हमला कर दिया। 1 जून की रात, सागौन लकड़ी की तस्करी की सूचना पर सेमरिया बीट में दबिश देने गई वन विभाग की टीम पर तस्करों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया।

Advertisement

डिप्टी रेंजर को घेरकर बुरी तरह पीटा गया, वे घायल हालत में मिले। तस्करों का गैंग 10-12 लोगों का है, जिसमें एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button