बिलासपुर

बुजुर्ग दंपती की मिली लाश, पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या.…

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 75 वर्षीय घनश्याम साहू का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी 63 वर्षीय पत्नी इंदिरा साहू का शव खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा था।

Advertisement

पुलिस को मौके पर पहुंचते ही प्रारंभिक जांच में यह आशंका हुई कि पहले घनश्याम साहू ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली। इंदिरा साहू के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जो इस हत्या की पुष्टि करते हैं।

Advertisement

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच अधिकारी घटना के पीछे की सच्चाई पता लगाने में जुटे हैं।ग्राम केशला में इस दोहरी मौत की घटना ने मातम का माहौल पैदा कर दिया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही इस हृदयविदारक घटना के कारण स्पष्ट होंगे।

Related Articles

Back to top button