अवैध प्लॉटिंग पर निगम की सख्ती, 25 लोगों को नोटिस जारी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – अवैध प्लाटिंग पर वार्ड पार्षद के ज्ञापन के बाद प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर ने मामले को नगर निगम को सौंपा और निगमायुक्त के निर्देश पर मौके का निरीक्षण हुआ। शुरुआती तौर वार्ड 13 में 25 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
बिलासपुर शहर से सटी नई बस्तियां अब भू-माफियाओं के निशाने पर हैं। खासतौर पर वार्ड नंबर 13 पंडित दीनदयाल नगर में बिना अनुमति के धड़ल्ले से हो रही अवैध प्लॉटिंग ने निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अलर्ट कर दिया है। पंडित दीनदयाल नगर…हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों के पीछे बने यादव गली, चड्डाबाड़ी और पाठ बाबा क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग चल रहा है।यहाँ लोगो लो सुनहरे सपने दिखाए जा रहे है जबकि निगम और टाउन and कंट्री प्लानिंग से ना ही नक्शा पास है , न ही वहां पानी, बिजली और नाली की सुविधा है.लेकिन लोगों को सब कुछ दिखाया जा रहा है ।इस पूरे मामले की जानकारी जब वार्ड पार्षद रमेश पटेल को हुई, तो वे सीधे कलेक्टोरेट पहुँच गए और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
पार्षद रमेश पटेल के ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर ने इसे नगर निगम को फारवर्ड किया। इसके बाद निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल ने मौके का मुआयना किया। निगम की टीम के साथ मिलकर अवैध निर्माणों का सर्वे किया गया। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही तुरंत टीम भेजी गई। मौके पर सर्वे हुआ और लगभग 25 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। आगे की कार्रवाई आयुक्त के निर्देशानुसार की जाएगी
वार्ड 13 में EWS कॉलोनी, अमन विहार,यादव गली,चड्डा बड़ी ,धुरिपारा आसपास प्लाटिंग की गई है। पानी निकासी का कोई इंतज़ाम नहीं और जहाँ मुरुम बिछा दिया गया है, वहाँ ‘झूठा विकास’ दिखाया जा रहा है। आखिर इन भू-माफियाओं को ऐसा करने की खुली छूट कहा से मिली? और जो लोग अब इन अवैध प्लॉटों में घर बना चुके हैं, उनकी सुध कौन लेगा?ये देखने वाली बात होंगी




