छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: अब निकाह पढ़ाने के लिए 1100 रुपए से अधिक नहीं ले सकेंगे मौलवी-ईमाम

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज के गरीब तबके के हित में एक अहम फैसला लिया है। इस आदेश से गरीब परिवारों को अपने बच्चों की शादी में होने वाले खर्च से काफी राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर के सभी मूतवलीयों को आदेश जारी किया है कि अब निकाह पढ़ाने वाले मौलवी, हाफिज और ईमाम 1100 रुपए से अधिक की राशि नहीं ले सकेंगे। अब ये धार्मिक सेवाएं न्यूनतम 11 रुपए और अधिकतम 1100 रुपए में ही दी जाएंगी।
बोर्ड का कहना है कि यह निर्णय समाज के उस वर्ग की चिंता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है और शादी जैसे पवित्र आयोजन में भारी खर्च उठाने को मजबूर होता है। वक्फ बोर्ड के इस फैसले से निश्चित रूप से गरीब परिवारों को राहत मिलेगी और समाज में समानता और सहयोग की भावना भी मजबूत होगी।




