छत्तीसगढ़बिलासपुर

VIDEO : BREAKING : अवैध संबंध की शंका में पत्नी और तीन बच्चों की रस्सी से गला घोटकर हत्या,मस्तूरी का है पूरा मामला..

Advertisement

(रघु यादव ) :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर  जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में बीती रात एक कलयुगी युवक ने बड़े ही बेहरमी से अपनी पत्नी और 3 बच्चो की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी है, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया है।

Advertisement

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री निवासी उमेंद्र केवट उम्र 34 वर्ष ने बीती रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचकर खाने को लेकर अपनी पत्नी से विवाद करने लगा।

जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और दो बेटियों 5 वर्ष, 4 वर्ष सहित 2 वर्ष के बेटे की रस्सी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद खुद ही थाने पहुँचकर अपने आप को सरेंडर कर दिया है।

घटना की जानकारी जैसे ही घर वाले और गांव वालों को मिला तो सनसनी फ़ैल गई और पुरा गांव मातम में बदल गया है। मस्तूरी पुलिस परिजनों से घटना क्रम की जानकारी और अपने आगे की कानुनी कार्यवाही में जुटी हुई है।

आरोपी – उमेंद केवट 31साल

मृतक मां सुकरिता 28 साल

बच्चे 1 बेटी खुशी केवट 8 साल

2 बेटी नीशा केवट 4 साल

3 बेटा पवन केवट 3 साल

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि आरोपी ने पत्नी पर अवैध संबंध की शंका पर इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया है, जिससे विस्तृत पूछताछ और जांच कार्रवाई अभी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button