जशपुर

महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल….

जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान 39 वर्षीय राजेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो पहले से ही एक आदतन अपराधी बताया जा रहा है।

Advertisement

मामला 28 मई का है, जब फरसाबहार क्षेत्र की एक महिला अपने पति, बच्चों और कुछ ग्रामीणों के साथ घर पर थी। महिला के पति को कमर दर्द की शिकायत थी, तभी दोपहर करीब 3 बजे राजेश्वर यादव नामक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और खुद को दवाई बनाने वाला बताकर उसके पति को ठीक करने का दावा करने लगा।

Advertisement

राजेश्वर यादव ने महिला को झांसे में लेकर तालाब के पास ले गया और सुनसान स्थान पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

घटना की शिकायत पीड़िता ने 29 मई को थाना फरसाबहार में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 64(1), 116(2) व 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की।

राजेश्वर यादव को जंगल में छिपे होने की सूचना पर फरसाबहार पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार भगत, आरक्षक नीरज तिर्की, ईश्वर साय और महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे मामलों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button