रायगढ़

कार में गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 37 किलो गांजा जब्त….

रायगढ़ – तमनार पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेंट्रो कार से गांजा तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 37 किलो गांजा, एक कार, तीन मोबाइल और कुल 6.45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

Advertisement

घटना 23 मई की है जब तमनार थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ओड़िसा से गांजा भरकर एक कार धौराभांठा की ओर आ रही है। सूचना पर सलिहाभांठा चौक में घेराबंदी की गई और संदिग्ध कार को रोका गया। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे तीनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में श्रीपति चौहान, रोहित किसान और विमल यादव शामिल हैं। कार की तलाशी में दो बोरियों से कुल 37 किलो गांजा मिला, जिसे ओड़िसा से लाने की पुष्टि आरोपियों ने की है।

पुलिस ने 2.5 लाख की कार, 3.7 लाख रुपये का गांजा और 25 हजार रुपये के मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में ओड़िसा के दो गांजा सप्लायरों के नाम भी सामने आए हैं। पांचों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर तीनों गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

एसपी दिव्यांग पटेल ने इसे सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थ तस्करी रोकने की दिशा में एक अहम सफलता बताया है।

Related Articles

Back to top button