छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘न्याय पदयात्रा’, 26 मई से किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 किमी मार्च

छत्तीसगढ़ में जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा ऐलान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 26 मई से 29 मई 2025 तक किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 किलोमीटर लंबी ‘न्याय पदयात्रा’ निकाली जाएगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार पर दबाव बनाना है, जिसे कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का दोषी ठहरा रही है।
दीपक बैज ने कहा : भाजपा सरकार के आने के बाद से अवैध खनन के मामले तेजी से बढ़े हैं। कई खनिज क्षेत्रों को निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के हक और भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। 29 मई को यह पदयात्रा दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट के घेराव के साथ समाप्त होगी, जहां कांग्रेस जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का दावा कर रही है।




