बिलासपुर

VIDEO : बिजली विभाग का पूरा सिस्टम केवल पैसा वसूली का जरिया बना, आप मिलाते रहिए..फोन नहीं उठाएंगे विद्युत विभाग के कर्मचारी, उपभोक्ता परेशान  

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर के राजकिशोर नगर बिजली ऑफिस में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। इलाके में कई घंटों से बिजली गुल थी, और जब परेशान लोग शिकायत करने बिजली ऑफिस पहुंचे, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था — कर्मचारी आराम से नींद में सोते मिले।

Advertisement

बार-बार कॉल करने के बावजूद किसी ने फोन नहीं उठाया। जब लोग खुद मौके पर पहुंचे और हालात देखे, तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जनता की परेशानियों से बेपरवाह होकर बिजली विभाग के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सोते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा सचिव ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Related Articles

Back to top button