छत्तीसगढ़

नारायणपुर में कुख्यात नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री बोले, नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद चलाए गए अभियान में 27 नक्सलियों को मार गिराया है।

Advertisement

इनमें कुख्यात नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल नाश के संकल्प की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर सुरक्षाबलों की वीरता को सलाम करते हुए कहा कि यह विजय का शंखनाद है और नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है। उन्होंने ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए एक जवान को श्रद्धांजलि दी और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षाबलों की यह प्रतिबद्धता और बलिदान, राज्य को नक्सलमुक्त बनाने के मिशन को सशक्त बना रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button