बिलासपुर

लाल खदान ब्रिज पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर में कई घायल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के लाल खदान ब्रिज पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार क्रमांक CG 04 BA 3294 का चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, इसी दौरान उसने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी, हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

इस हादसे में ऑटो चालक के दोनों पैर टूट गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं ऑटो में आगे बैठे एक यात्री का भी पैर टूट गया है, इसके अलावा अन्य सवारियों को भी चोटें आई हैं, सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, लोगों का कहना है कि लाल खदान ब्रिज हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है… बावजूद इसके यहां न स्पीड ब्रेकर हैं, न चेतावनी बोर्ड और न ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था… ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button