बिलासपुर

कुरियर बॉय बनकर आया,71 वर्षीय महिला के गले से चैन लुटकर हुआ फरार,आरोपी की करतूत सीसीटीवी मे हुई कैद

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर नगर में रहने वाले बुजुर्ग दम्पति के घर सोमवार दोपहर एक्टिवा वाहन से एक युवक आया, जों की हेलमेट पहनें हुए था. उसने पहले तो बुजुर्ग दम्पति के घर के बहार अपनी एक्टिवा वाहन खड़ी की, फिर घर का बेल बजाया. जैसे ही बुजुर्ग दम्पति बहार निकले युवक ने अपने आप को कुरियर बॉय बताया.और बुजुर्ग महिला के नाम से पार्सल आने की बात कही.जैसे ही 71 वार्षिय शांति सुधा ने पार्सल लेने हाथ आगे बढ़ाया युवक ने उनके गले मे पहने सोने के चैन को खींचा और लेकर फरार हो गया.घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गयी है . सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.

Advertisement

एक्टिवा वाहन मे लगा नम्बर प्लेट निकला फर्जी:- आरोपी युवक जिस एक्टिवा वहान से महावीर सिटी पंहुचा था. उसमें लगा नंबर प्लेट फर्जी निकला. पुलिस के हाथ जब सीसीटीवी फुटेज लगा. तो उसमें दिख रहे नंबर को आरटीओ के माध्यम से ट्रेस कराया गया. बाद में पता चला की उसमें लगा नंबर फर्जी है.

Advertisement

तीन-चार दिन से घर की कर रहा था रेकी :- बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है युवक तीन-चार दिन से घर की रेकी कर रहा था. जब उसे पता चला कि घर में बुजुर्ग दंपत्ति रहते हैं. उसने मौका पाकर अपना हाथ साफ कर दिया.

 

हेलमेट पहनकर आया था आरोपी :- अपनी पहचान छुपाने के लिए, आरोपी युवक हेलमेट पहन कर आया हुआ था. वही गाड़ी का नंबर भी फर्जी था. पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की शिनाख्त की है.बहरहाल पुलिस आरोपी के गिरेबा तक पहुंचने कड़ी से कड़ी जोड़ रही है.

Related Articles

Back to top button