बिलासपुर

महुआ होटल वाली जमीन पर हो रहा था अवैध निर्माण, निगम ने चलाया बुलडोजर….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का डंडा अब और सख्त होता जा रहा है। हाल ही में शिकायत के बाद, नगर निगम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड स्थित ‘महुआ होटल’ वाले जमीन पर पर बने दुकान के तीसरी मंजिल को तोड़वा दिया.

Advertisement

इस दुकान के तीसरे माले का अवैध निर्माण सिंधी कालोनी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम लाल चंदानी द्वारा कराया जा रहा था । उन्होंने निगम से नक्शा पास तो कराया, लेकिन निर्माण कार्य में नियमों की खुलकर अनदेखी की गई। सबसे बड़ा उल्लंघन ऊपरी मंजिल का अवैध निर्माण और पार्किंग व्यवस्था का ना होना है। निगम की जांच में सामने आया कि न केवल मंज़िल अवैध थी, बल्कि ज़मीन का मद परिवर्तन भी नहीं कराया गया था। ऐसे में यह पूरा निर्माण ‘अवैध प्लॉटिंग’ की श्रेणी में आता है।

Advertisement

रविवार को निगम की भवन शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पाया कि निर्माण पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। इसके बाद लेबर की मदद से तीसरी मंजिल को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही, पार्किंग क्षेत्र पर बनी दुकानों को भी हटाया गया।बताया जा रहा है की राम लाल चंदानी का भाई पूर्व एल्डरमैन को दम पर यह अवैध निर्माण किया गया.

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध निर्माण के तोड़फोड़ और मलबा हटाने पर खर्च हुई राशि की वसूली निर्माणकर्ता से की जाएगी। साथ ही, भारी जुर्माने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। नगर निगम की यह कार्यवाही एक सख्त संदेश है नियमों की अनदेखी करने वाले अब बख्शे नहीं जाएंगे। प्रशासन का यह कदम न केवल कानून का पालन सुनिश्चित करेगा, बल्कि शहर के विकास में भी पारदर्शिता लाएगा।

 

Related Articles

Back to top button