बिलासपुर

शराबी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार….वीडियो में मांगी माफी

बिलासपुर – मस्तूरी विकासखंड के मचहा शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक का स्कूल में शराब पीते वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट को सस्पेंड कर दिया था। वहीं बीईओ की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस के शिक्षक ने खिलाफ FIR भी दर्ज की है। शिकायत दर्ज होने के बाद से शिक्षक फरार था, जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि, मस्तूरी विकासखंड के मचहा शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक 28 फरवरी के दिन शराब के नशे में स्कूल पहुँचा था, स्टाफ रूम में बैठकर महिला हेडमास्टर के सामने पैग बनाकर शराब पी रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ शासकीय काम में बाधा और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button