देश
BSF ने घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम की, 7 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सीमा सुरक्षा बल यानी BSF ने एक और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। यह घटना 8 और 9 मई 2025 की रात की है, जब जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की।
BSF के मुस्तैद जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए भारी गोलीबारी की, जिसमें कम से कम सात आतंकवादी मारे गए। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान की ओर स्थित ढांढर पोस्ट को भी भारी नुकसान पहुँचाया गया है।
BSF के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि यह आतंकी भारत में किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।




