कोरबा

PM आवास योजना से बदली मजदूर दंपति की जिंदगी, हितग्राही ने CM और प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

 

Advertisement

कोरबा – मदनपुर समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी के दौरान रचकम्मा ग्राम पंचायत की हितग्राही राजनंदनी डोंगरे ने मंच के पास पहुंचकर उन्हें धन्यवाद दिया।

Advertisement

राजनंदनी, जो पहले परिवार सहित मिट्टी के घर में रहती थीं, अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकान में रह रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उनका 4 साल का बेटा भी सुरक्षित छत के नीचे है।

राजनंदनी और उनके पति शुभम मजदूरी करते हैं और अब सरकार की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे हैं। उनका कहना है कि यह योजना उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है।

Related Articles

Back to top button